UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन का एक और मौका, अंतिम तिथि आज; रात 11:50 बजे से पहले भरें फॉर्म
UGC NET June 2026 Last Date Extended: एनटीए ने यूजीसी नेट के लिए आवेदन से चूके अभ्यर्थियों को राहत देते हुए अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अभ्यर्थियों को अब 24 मई यानी आज रात तक का समय दिया गया है।
विस्तार
नोट करें नया शेड्यूल
उम्मीदवारों की ओर से लगातार मिल रहे अनुरोधों के बाद एजेंसी ने यह फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 24 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। एनटीए ने जारी नोटिस में बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई 2026 सुबह 10 बजे तक थी, जिसे बढ़ाकर 24 मई 2026 रात 11:50 बजे तक कर दिया गया है। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 24 मई 2026 रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी गई है।
इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में सुधार की नई तारीखें भी जारी की गई हैं। अब उम्मीदवार 26 मई से 28 मई 2026 रात 11:50 बजे तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे।
अंतिम तिथि का न करें इंतजार, अभी करें आवेदन
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन और अपडेट से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन करने में परेशानी आती है, तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 या ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- UGC NET June 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X