फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET JRF Dec 2022 Session Result soon on ugcnet.nta.nic.in, how to check cut off marks, score card

UGC NET 2022-23: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के रिजल्ट का हो रहा इंतजार, यहां देख सकेंगे कट ऑफ मार्क्स, स्कोर कार्ड

Thu, 13 Apr 2023 06:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 06:22 PM IST
सार

UGC NET JRF Dec 2022 Result Soon: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही विश्चविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2023 का रिजल्ट जारी कर सकती है। 

विज्ञापन
UGC NET JRF Dec 2022 Session Result soon on ugcnet.nta.nic.in, how to check cut off marks, score card
UGC NET JRF Dec 2022 Result Soon - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET 2022-23 December Session Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही विश्चविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2023 का रिजल्ट जारी कर सकती है। एजेंसी द्वारा उत्तर कुंजी 23 मार्च, 2023 को जारी की गई थी। यूजीसी नेट के नतीजों का एलान होने के बाद परीक्षा में उपस्थित रहे सभी उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट देख एवं डाउनलोड कर करेंगे। 

विज्ञापन

UGC NET 2022-23  रिजल्ट इस हफ्ते होगा जारी!

पिछले रुझानों के बाद उम्मीद है कि रिजल्ट इस हफ्ते जारी किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। यूजीसी नेट परिणाम के साथ, कट ऑफ/ योग्यता अंक भी जारी किए जाएंगे।

इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के साथ-साथ 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्र होंगे। यूजीसी नेट 2023 स्कोर कार्ड यूजीसी नेट परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET 2022-23 न्यूनतम अर्हक अंक 40 प्रतिशत

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 40 प्रतिशत है। आरक्षित श्रेणी (ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एससी/एसटी) के उम्मीदवारों के लिए, उत्तीर्ण प्रतिशत 35 है। परिणाम यूजीसी नेट दिसंबर 2022 चक्र परीक्षा के लिए जारी किया जाएगा, जो 21 फरवरी से 16 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी।

186 शहरों में 663 केंद्रों पर 32 शिफ्ट में 83 विषयों के लिए परीक्षा पांच चरण में आयोजित की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in देखें।

 

विज्ञापन

UGC NET 2022-23 ऐसे कर सकेंगे चेक और डाउनलोड

यूजीसी नेट दिसंबर सत्र 2022-23 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का पालन करना होगा।

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद, UGC NET के आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    UGC NET दिसंबर 2022 का रिजल्ट सबमिट करें और डाउनलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए यूजीसी नेट स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट लें और उसको संभालकर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed