यूजीसी: एनटीए ने स्थगित की नेट की परीक्षा, जानिए कब जारी होंगी नई तारीखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UGC NET 2021 Postponed: 2 मई से शुरू होने वाली यूजीसी नेट ( UGC NET) परीक्षा स्थगित हो गई है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की योग्यता निर्धारित करने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्रदान करने के लिए होने वाली नेट ( NET) परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है।
इसे भी पढ़ें-CLAT Exam 2021: 13 जून को होगी क्लैट परीक्षा, घर बैठे भी हो सकती है पक्की तैयारी
यूजीसी नेट ( UGC NET) परीक्षा का आयोजन 2 मई से लेकर 17 मई तक होना था। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए मई में होने वाली नेट परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
📢Announcement
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 20, 2021
Keeping in mind the safety & well-being of candidates and exam functionaries during #covid19outbreak, I have advised @DG_NTA to postpone the UGC-NET Dec 2020 cycle (May 2021) exams.#Unite2FightCorona pic.twitter.com/5dLB9uWgkO
कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह परीक्षा स्थगित की गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी का कहना है कि यूजीसी नेट ( UGC NET) दिसंबर 2020 चक्र (मई 2021) परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। एनटीए का कहना है कि उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि के बारे में 15 दिन पहले सूचित किया जाएगा। संशोधित तारीखों को अधिसूचित किए जाने के बाद यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड जारी होंगे।
इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन: कश्मीर डिविजन के लिए 11वीं का रिजल्ट जारी
कमेंट
कमेंट X