फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET December 2023 Registrations closing soon at ugcnet.nta.nic.in, Know how to apply

UGC NET December 2023: यूजीसी नेट के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, बिना समय गवांए अभी करें अप्लाई

Wed, 29 Nov 2023 04:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 04:11 PM IST
सार

UGC NET December 2023: एनटीए, यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद ज्यादा नजदीक है। परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए अभी आवदेन कर दें। आवदेन का तरीका और विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
UGC NET December 2023 Registrations closing soon at ugcnet.nta.nic.in, Know how to apply
NTA UGC NET December 2023 - फोटो : Freepik

विस्तार

UGC NET December 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर के लिए पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद करने वाला है। जिन भी इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवदेन नहीं किया है, वे फटाफट बिना समय गवांए नीचे बताए तरीके से आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर लें। गौरतलब है कि आवदेन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है लिहाज अभी ये काम पूरा कर लें।

विज्ञापन

UGC NET 2023: आवेदन करने की अंतिम तिथि

एनटीए कल, यानी 30 नवंबर को यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 27, 28 और 29 दिसंबर को आयोजित होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET December 2023: पात्रता

आवदेन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम एमएससी या बीएस-एमएस, बीटेक, बीफार्मा जैसी डिग्री होनी चाहिए और उसमें सामान्य वर्ग के लिए 55 फीसदी अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

विज्ञापन

UGC NET December 2023: आवदेन शुल्क

पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,100 रुपये,अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए 275 रुपये है। 

अन्य आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 550 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
  • नाम, ईमेल आईडी जैसे विवरण की मदद से पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • पंजीकरण के दौरान जनरेट हुए क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed