UGC NET December 2023 Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन दिशा-निर्देशों का रखें ख्याल
UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के पहले तीन दिनों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को यूजीसी की गाइडलाइन का भी पालन करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET December 2023 Exam: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (NET) दिसंबर सत्र 2023 की परीक्षा के पहले तीन दिनों के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी यूजीसी नेट दिसंबर के एडमिट कार्ड आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड 06, 07 और 08 दिसंबर के लिए मान्य होगा।
UGC NET December 2023 परीक्षा तिथियां
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सत्र की परीक्षाएं 06 दिसंबर से 14 दिसंबर, 2023 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीखें 06 दिसंबर, 07 दिसंबर, 08 दिसंबर, 11 दिसंबर, 12 दिसंबर, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर 2023 तक हैं।
UGC NET दो पालियों में परीक्षा
यूजीसी अधिसूचना के अनुसार, नेट परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को पहली पाली के लिए सुबह 8.30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2.30 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।
UGC NET December 2023 परीक्षा गाइडलाइन
-
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड अपने साथ रखना होगा।
-
बिना एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले या परीक्षा के बीच में परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
-
किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, कागज, पर्स या बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।
-
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, इयरफोन, टैबलेट, स्मार्ट घड़ियां आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
-
परीक्षा हॉल के अंदर खाने-पीने की चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है।
-
दस्तावेज सत्यापन के लिए परीक्षा समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
कमेंट
कमेंट X