फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET City Slip for June 2024 out on ugcnet.nta.ac.in; Check Exam Format, Marking Scheme, and More

UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड; जानें एग्जाम पैटर्न

Fri, 07 Jun 2024 02:15 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 07 Jun 2024 02:15 PM IST
सार

UGC NET June 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UGC NET City Slip for June 2024 out on ugcnet.nta.ac.in; Check Exam Format, Marking Scheme, and More
UGC NET June 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UGC NET June 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज 7 जून, 2024 को आधिकारिक तौर पर जून 2024 के लिए निर्धारित यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in. के माध्यम से परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्रों के स्थान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।

विज्ञापन


उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा
7 जून 2024 को जारी आधिकारिक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा 83 विषयों को लिए देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 15 जून 2024 को उपलब्ध होगा और परीक्षा 18 जून 2024 को होगी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह पर्ची प्रवेश पत्र नहीं है, बल्कि उस शहर के बारे में अग्रिम जानकारी है जिसमें परीक्षा केंद्र स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर कुल तीन घंटे का होगा। इसमें कुल 150 वैकल्पिक सवाल किए जाएंगे। पेपर 1 कॉमन है, जिसे हर उम्मीदवार का देना अनिवार्य है। पेपर 1 कुल 50 अंक के होंगे और पेपर 2 कुल 100 अंक के मार्क्स के होंगे।

जिन उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोड करने या जांचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वे सहायता के लिए एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UGC NET June 2024 City Slip लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • अब सिटी स्लिप सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • इसके बाद सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed