फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Admit Card released for 21 and 27 January exam, download from here

UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट 21 और 27 जनवरी की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Sun, 19 Jan 2025 07:52 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 19 Jan 2025 07:52 AM IST
सार

UGC NET Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
UGC NET Admit Card released for 21 and 27 January exam, download from here
UGC NET Admit Card 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UGC NET Admit Card 2024 Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम दो परीक्षाओं यानी 21 और 27 के लिए अपडेटेड एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन


एजेंसी ने आधिकारिक नोटिस में लिखा कि संशोधित कार्यक्रम दिनांक 14 जनवरी को सार्वजनिक सूचना के माध्यम से https://ugcnet.nta.ac.in/ पर अधिसूचित किया गया था। 21 जनवरी 2025 और 27 जनवरी 2025 को निर्धारित यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट से अंडरटेकिंग के साथ अपना एडमिट कार्ड (आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) डाउनलोड करें।
विज्ञापन

 

स्थगित हुई थी 15 जनवरी की परीक्षा

परीक्षा 3, 6, 7, 8, 9, 10, 15 और 16 जनवरी को आयोजित होनी थी। लेकिन पोंगल के कारण परीक्षा स्थगित करने का आधिकारिक नोटिस 13 जनवरी को जारी किया गया था। आधिकारिक नोटिस में कहा गया था, "राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को 15 जनवरी 2025 को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के कारण यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 परीक्षा स्थगित करने का प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।"

 

किस तारीख को किस विषय की परीक्षा?

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 21 जनवरी को सुबह की पाली (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे) में निम्नलिखित विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी: भारतीय ज्ञान प्रणाली, मलयालम, उर्दू, श्रम कल्याण/व्यक्तिगत प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और सामाजिक कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन, अपराध विज्ञान, आदिवासी और क्षेत्रीय भाषा/साहित्य, लोक साहित्य, कोंकणी और पर्यावरण विज्ञान।

27 जनवरी को शाम की पाली (3 से 6 बजे) में निम्नलिखित विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी: संस्कृत, जनसंचार और पत्रकारिता, जापानी, प्रदर्शन कला - नृत्य/नाटक/रंगमंच, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, महिला अध्ययन, कानून और नेपाली।
विज्ञापन

UGC NET 2025 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड

आवेदक दिए गए निर्देशों का पालन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
  • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • हॉल टिकट देखें और डाउनलोड करें।
  • इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed