UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा 18 जून को, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड; पढ़ें पूरा विवरण
UGC NET Admit Card: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि एनटीए यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Admit Card: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2024 परीक्षा नजदीक आने के साथ, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के लिए तैयार है। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in.) के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए एक सप्ताह से भी कम समय बचा है।
18 जून को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा ओएमआर-आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की जाएगी।
पहली बार, एनटीए एक ही दिन में सभी 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। पहले, विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा कई दिनों में आयोजित की जाती थी, हालांकि, अब सभी विषयों की परीक्षा सुबह या शाम की पाली में आयोजित की जाएगी।
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, एक आईडी और दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें लानी होंगी, जो पंजीकरण के दौरान अपलोड की गई फोटो से मेल खाती हों
एनटीए ने कहा है, "यदि कोई उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो वह सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच एनटीए की हेल्प लाइन से संपर्क कर सकता है या एनटीए को यहां ugcnet.nta.ac.in; ugcnet.ntaonline.in लिख सकता है।"
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- 'यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो खुलेगी, यहां आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- और अंत में 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आगे की आवश्यकता के लिए इसे एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।
कमेंट
कमेंट X