UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट फेज-2 के प्रवेश पत्र जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे
UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान होगा। इसमें 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर-2 उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उनके डोमेन का होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा /UGC NET 2022 के फेज-2 के लिए प्रवेश पत्र को अब जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। NTA द्वारा प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में इसके पोर्टल पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस साल यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। हम इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया आपको इस खबर में बताएंगे। आइए जानते हैं-:
UGC NET 2022: कब होनी है परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा /UGC NET 2022 के फेज-2 यानि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 12, 13 और 14 अगस्त को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस बार यूजीसी नेट परीक्षा दो फेज में आयोजित की जा रही है। पहले चरण की परीक्षा 8, 9, 11 और 12 जुलाई को आयोजित की गई थी।
UGC NET 2022: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान होगा। इसमें 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर-2 उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उनके डोमेन का होगा। इसमें 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपर को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
कब तक जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से परीक्षा के प्रवेश पत्र UGC NET 2022 के फेज-2 के प्रवेश पत्र को जारी करने को लेकर कोई भी तारीख नहीं जारी की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रवेश पत्र को 5 अगस्त, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UGC NET Admit Card Phase-2 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X