UGC NET Admit Card 2019: यूजीसी नेट की वेबसाइट पर नहीं है लिंक, यहां से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की है। अब तक यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक नहीं दी गई है। आप अपने एडमिट कार्ड कहा से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, यहां पढ़ें।
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सलाह भी दी गई है कि एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी के लिए वे NTA और UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। आधिकारिक वेबसाइट पर ही एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। परीक्षा 20, 21, 24,25, 26, 27 और 28 जून 2019 को आयोजित होगी। पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा बिना किसी ब्रेक के 3 घंटे की होगी।
कोई परेशानी होने पर यहां से ले सकते हैं मदद
एडमिट कार्ड या परीक्षा से संबंधित किसी तरह की परेशानी होने की स्थिति में अभ्यर्थी NTA से हेल्पलाइन नंबर 8076535482 या 7703859909 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी NTA को ugcnet-nta@nic.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं।
UGC NET 2019: इन तरीकों से कर सकते हैं डाउनलोड
- यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड डाउलोड करने के लिए अभ्यर्थी NTA की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- इसके अलावा सीधे यूजीसी नेट की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
एनटीए की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
यूजीसी नेट की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
सीधे एडमिट कार्ड के पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X