{"_id":"66c6b7246beafb331c00de08","slug":"ugc-net-2024-ugc-net-exam-of-21st-august-cancelled-due-to-technical-glitch-know-which-centre-it-is-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2024: तकनीकी गड़बड़ी के कारण 21 अगस्त की यूजीसी नेट परीक्षा रद्द, जाने किस केंद्र का है मामला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET 2024: तकनीकी गड़बड़ी के कारण 21 अगस्त की यूजीसी नेट परीक्षा रद्द, जाने किस केंद्र का है मामला
Thu, 22 Aug 2024 09:27 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:27 AM IST
सार
UGC NET 2024: तकनीकी गड़बड़ी के कारण 21 अगस्त की नीट यूजी परीक्षा रद्द, जाने किस केंद्र का है मामला
विज्ञापन
UGC NET 2024
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET 2024: 21 अगस्त को डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वाराणसी में दूसरी पाली में आयोजित हुई यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण 21 अगस्त की दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस परीक्षा का पुन: आयोजन किया जाएगा। जिसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर दी जाएगी।
यूजीसी नेट की परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने एक सार्वजनिक अधिसूचना जारी है। इसके अनुसार 21 अगस्त को एक परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली परीक्षा को रद्द किया गया है। दरअसल वाराणासी के डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन में परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ी रही। जिस कारण परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित नहीं हो सकी। एनटीए ने इस परीक्षा केंद्र के सभी उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है।
एनटीए ने अधिसूचना में बताया कि इस संबंध में परीक्षा की तिथि, समय और स्थान एनटीए द्वारा एक अलग सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अधिसूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर जाने की भी सलाह दी जाती है। यूजीसी-नेट जून 2024 से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X