फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2024 Last date extended till 19 May to registration; Apply now at ugcnet.nta.ac.in

UGC NET 2024: यूजीसी नेट पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन; यहां पढ़ें ताजा नोटिस

Wed, 15 May 2024 06:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 15 May 2024 06:34 PM IST
सार

UGC NET 2024: एनटीए ने यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया था, उनके पास फॉर्म भरने का एक और मौका है। ताजा नोटिस नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
UGC NET 2024 Last date extended till 19 May to registration; Apply now at ugcnet.nta.ac.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UGC NET 2024: यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि थी, लेकिन अब एनटीए ने एक नोटिस जारी किया है। दरअसल, यह नोटिस यूजीसी नेट आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने के संबंध में है। नोटिस में लिखा है कि यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 19 मई तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

यहां देखें नई तिथियां

पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2024 थी। एनटीए ने पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 मई तक आगे बढ़ा दी है। उम्मीदवार 20 मई रात्रि 11.59 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। वहीं, आवेदन में सुधार के लिए विंडो 21 से 23 मई तक उपलब्ध रहेगी।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवदेन नहीं किया है, वे अब 19 मई तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 83 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) प्रारूप में आयोजित की जाएगी। पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद एनटीए उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET 2024: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- (ugcnet.nta.nic.in.) पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध "यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन" पर क्लिक करें।
  • यूजीसी नेट पंजीकरण या लॉगिन के लिए एक नया टैब दिखाई देगा।
  • अब अपनी आवश्यक जानकारी प्रदान करके नेट पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • पंजीकरण के बाद यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2024 भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed