फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2022 phase 2 exam city slip released at ugcnet.nta.nic.in know how to check

UGC NET 2022: यूजीसी नेट फेज-2 परीक्षा केंद्र शहरों की सूची जारी, इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र

Wed, 14 Sep 2022 09:59 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 09:59 AM IST
सार

UGC NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा  UGC NET 2022 फेज-2 परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2022 से लेकर 22 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा।

विज्ञापन
UGC NET 2022 phase 2 exam city slip released at ugcnet.nta.nic.in know how to check
UGC NET JRF 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने UGC NET 2022 फेज-2 परीक्षा की परीक्षा केंद्र शहरों की अग्रिम सूची को जारी कर दिया है। यह परीक्षा दिसंबर, 2021 और जून, 2022 सत्र के लिए आयोजित की जा रही है। सूची को बीती रात 13 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस साल UGC NET 2022 की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे परीक्षा केंद्र शहरों की सूची को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

UGC NET 2022: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा  UGC NET 2022 फेज-2 परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2022 से लेकर 22 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कुल 23 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET 2022: कब जारी होगा प्रवेश पत्र
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा  UGC NET 2022 फेज-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र को 16 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। एनटीए की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा शहर के आवंटन की सूचना और शेष विषय (विषयों) के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना एनटीए की वेबसाइट पर यथा समय प्रदर्शित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in देखें। 

विज्ञापन

कैसे चेक करें सूची?

परीक्षा केंद्र शहरों की सूची देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन करें-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • फिर, होम पेज पर दिखाई दे रेह UGC NET 2022 फेज-2 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब सूची आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • सूची को चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed