फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2022 Last date to apply for national eligibility test todat apply at ugcnet.nta.nic.in

UGC NET 2022: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी अप्लाई करें

Mon, 30 May 2022 09:41 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 30 May 2022 09:41 AM IST
सार

UGC NET 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी की ओर से दिसंबर, 2021 और जून, 2022 दोनों ही सत्र की परीक्षाओं का आयोजन एक साथ किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
UGC NET 2022 Last date to apply for national eligibility test todat apply at ugcnet.nta.nic.in
UGC NET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UGC NET 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी आम भाषा में कहे तो UGC NET 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार 30 मई, 2022 को है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से परीक्षा के लिए आवेदन का लिंक आज डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस साल यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लेने वाले हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट  ugcnet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UGC NET 2022: 31 तक करें आवेदन पत्र में सुधार 
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी UGC NET 2022 के आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा भी कल 31 मई, 2022 को समाप्त कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो गई है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले एनटीए ने यूजीसी नेट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई, 2022 को निर्धारित की गई थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ाकर 30 मई, 2022 तक कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET 2022: दो सत्रों की परीक्षाओं का हो रहा आयोजन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी की ओर से दिसंबर, 2021 और जून, 2022 दोनों ही सत्र की परीक्षाओं का आयोजन एक साथ किया जाना निर्धारित है। नेट परीक्षा के आयोजन को लेकर अब तक किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा तो नहीं की गई है। हालांकि, परीक्षा जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में आयोजित कराई जा सकती है। 

विज्ञापन

UGC NET 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट   ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UGC NET, 2022 के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मागी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed