😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
UGC NET 2021: NTA UGC NET 2021 date announced NTA will conduct UGC NET exam in May 2021 for JRF & Assistant Professor
{"_id":"6019006f8ebc3efcdf7c113c","slug":"ugc-net-2021-nta-will-conduct-next-ugc-net-exam-for-jrf-assistant-professor-in-may-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2021 : 02 मई से होगी यूजीसी नेट 2021 की परीक्षा, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET 2021 : 02 मई से होगी यूजीसी नेट 2021 की परीक्षा, ऐसे करें आवेदन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Tue, 02 Feb 2021 03:22 PM IST
सार
2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को होगी परीक्षा
सुबह 09 से 12 और दोपहर 03 से शाम 06 बजे के बीच होंगे दोनों पेपर
विज्ञापन
1 of 4
UGC Net 2021: यूजीसी नेट परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
UGC NET 2021 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने वर्ष 2021 के यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से इस बार यूजीसी नेट परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 11 चरण में यानी मई माह के 11 दिन में होगी। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। ये सुबह और दोपहर यानी दो पारियों में होंगे।
परीक्षा में पहला पेपर सामान्य ज्ञान, समसामयिकी, टीचिंग और जनरल रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय का होगा। यानी अभ्यर्थी 84 विषयों में नेट की परीक्षा दे सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा असिस्टेंट लेक्चररशिप और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आयोजित की जाती है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से यूजीसी-नेट परीक्षा की तारीखों की घोषणा खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि इस बार एनटीए जूनियर प्रोफेसर फैलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को आयोजित करेगी।
📢Announcement
National Testing Agency (@DG_NTA) will conduct next UGC-NET exam for Junior Research Fellowship & eligibility for Assistant Professor on 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 & 17 May 2021.
Read circular attached for more info! Good luck to all participants.#UGCNETpic.twitter.com/5j1zifvjD1
UGC Net 2021: रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
डॉ निशंक ने विस्तृत अधिसूचना जारी करते हुए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में सफलता एवं सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यूजीसी नेट परीक्षा 2021 के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को 02 फरवरी, 2021 से शुरू कर दिया गया है। साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख 02 मार्च है। आवेदन फीस 03 मार्च तक जमा की जा सकती है।
3 of 4
UGC Net 2021: एनटीए, यूजीसी, नेट, JRF
- फोटो : ugc net nta
यूजीसी नेट परीक्षा की पहली पारी सुबह 09-12 बजे तक और तथा दूसरी पारी दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक होती है। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को साढ़े सात बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। दोनों पारियों में परीक्षा कुल 3-3 घंटे की होगी। यूजीसी नेट परीक्षा का पहला प्रश्न पत्र 100 अंकों का होता है। इसमें कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
UGC Net 2021: यूजीसी नेट परीक्षा 2021
- फोटो : social media
जबकि दूसरा प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। परीक्षा का आयोजन सीबीटी विधि से किया जाएगा यानी यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। परीक्षा के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X