{"_id":"5b42378e4f1c1b82698b4eb7","slug":"ugc-net-2018-examination-in-91-cities-at-2-082-centres-across-the-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देशभर के 91 शहरों में हुई यूजीसी नेट परीक्षा, इलाहाबाद के एक केंद्र पर हंगामा ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
देशभर के 91 शहरों में हुई यूजीसी नेट परीक्षा, इलाहाबाद के एक केंद्र पर हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा 84 विषयों में रविवार को देशभर के 91 शहरों में करवाई गई। इस बार देशभर से 11 लाख 48 हजार 25 परीक्षार्थियों ने नेट परीक्षा के आवेदन किया था। पिछले वर्षों की तुलना में नेट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या इस बार ज्यादा रही।
सीबीएसई द्वारा इस बार यूजीसी नेट परीक्षा सातवीं बार आयोजित की गई। इस बार परीक्षा में दो बड़े बदलाव भी हुए, जिनमें यूजीसी नेट परीक्षा में इस बार परिक्षार्थियों के लिए तीन पेपर के बजाय दो पेपर देने की व्यवस्था की गई।
इनमें पहला पेपर जनरल नेचर का था और दूसरा पेपर परीक्षार्थी द्वारा चुने गए विषय से था। इससे पहले यूजीसी नेट के लिए परीक्षार्थियों को तीन परीक्षाएं देनी पड़ती थीं, जिनमें पहला व दूसरा पेपर जनरल नेचर का होता था जबकि तीसरा पेपर मेन विषय से होता था।
विज्ञापन
दूसरा बदलाव पेपरों की समयावधि में किया गया है। इस बार पहले पेपर की समयावधि सवा घंटे से कम करके एक घंटा कर दी गई, जबकि 50 प्रश्नों के दूसरे पेपर को 75 प्रश्नों के तीसरे पेपर के साथ मिला दिया गया। अब निर्धारित किए गए दूसरे पेपर की समयावधि दो घंटे कर दी गई है।

प्रदर्शन करते हुए छात्र
- फोटो : अमर उजाला
यूजीसी की परीक्षा 91 शहरों में 2082 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई, जिनमें 2864 पर्यवेक्षक और 675 बोर्ड अधिकारियों की तैनाती की गई। इस बार 6 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने यूजीसी नेट और जेआरएफ दोनों परीक्षाएं दीं। सीबीएसई ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से करवाने की बात कही है।
इलाहाबाद के सेंटर पर हंगामा, दोबारा होगी नेट परीक्षा
रविवार को आयोजित हुई यूजीसी नेट परीक्षा के दौरान इलाहाबाद के एक सेंटर पर परीक्षार्थियों को प्रश्र पत्र मिलने में देरी हुई। प्रश्र पत्र देरी से मिलने पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा केन्द्र पर हंगामा कर दिया।
इतना ही नहीं इस बीच परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार भी की। मामले की गंभीरता देखते हुए सीबीएसई प्रशासन ने इस परीक्षा केन्द्र की परीक्षा को दोबारा करवाने का फैसला किया है।

सीबीएसई के मुताबिक इलाहाबाद के एक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को प्रश्र पत्र मिलने में 15 मिनट की देरी हुई। परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र देरी से मिलने के कारण परीक्षा केन्द्र पर हंगामा किया और कुछ परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिए ही परीक्षा केन्द्र से बाहर चले गए।
हालांकि इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परीक्षार्थी नहीं माने। इस बाबत सीबीएसई ने इस परीक्षा केन्द्र पर होने वाली परीक्षा को दोबारा आयोजित करवाने का फैसला किया है।
बताया गया है कि परीक्षा किस दिन होगी उसके बारे में सीबीएसई द्वारा स्टूडेंट्स को ईमेल और मेसेज के जरिये जानकारी जाएगी। इस परीक्षा केन्द्र के परीक्षार्थियों को परीक्षा की तिथि निर्धारित होने तक सीबीएसई के दिशा निर्देशों का इंतजार करना होगा। सीबीएसई ने यह साफ तौर पर कहा है कि परीक्षा इलाहाबाद के उसी परीक्षा केन्द्र के लिए दोबारा आयोजित होगी, जहां प्रश्र पत्र मिलने में देरी हुई।

कमेंट
कमेंट X