फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC MOOCS 2021: More than 100 new UG and PG courses online on CEC SWAYAM portal

UGC: नए कोर्सेस में डिजाइन से डाइट कोर्स तक शामिल, नौकरीपेशा व सीनियर सिटीजंस भी ले सकेंगे फायदा

Tue, 12 Jan 2021 02:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 12 Jan 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
UGC MOOCS 2021: More than 100 new UG and PG courses online on CEC SWAYAM portal
यूजीसी

UGC New Courses List 2021: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन 100 से अधिक नए ऑनलाइन कोर्सेस शुरू करने जा रहा है। ये कोर्स यूजी व पीजी स्तर के होंगे। यूजी में फाइनेंस, डिजाइन, डाइट, एग्रीकल्चर, ज्योग्राफी, रिसोर्स एंड एन्वायरनमेंट से जुड़े कोर्स शामिल हैं। वहीं पीजी में एनालिटिकल टेक्निक, एनिमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्युनिकेशन रिसर्च, डायरेक्ट टैक्स एंड लॉ प्रैक्टिस, फूड माइक्रोबायोलाजी, फूड टेक्नोलॉजी आदि कोर्सेस शामिल किए गए हैं। रेग्युलर छात्रों के साथ-साथ प्रोफेशनल्स, गृहिणियां व सीनियर सिटीजंस भी इनमें हिस्सा ले सकते हैं। कोर्स की पूरी लिस्ट देखने के लिए खबर में आगे लिंक दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इन कोर्सेज की शुरुआत कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (CEC) SWAYAM प्लेटफॉर्म द्वारा की जाएगी। ग्रेजुएशन के लगभग 78 और पोस्टग्रेजुकेशन के 46 नॉन-इंजीनियरिंग कोर्सेज की शुरुआत जनवरी में ही होनी है। यूजीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिलेबस वाइज क्लासेज और एग्जाम की डिटेल्स भी जारी कर दी हैं। इन कोर्सेज में किसी भी यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्र भाग ले सकेंगे और साथ ही नौकरीपेशा लोगों को भी फायदा होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : National Youth Day 2021: इन हस्तियों ने युवावस्था में ऐसे ली थी प्रेरणा और गाड़ दिए सफलता के झंडे
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन कोर्सेज शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इससे जुड़ सकेंगे। इसके लिए छात्रों को एमओओसी (Massive Open Online Course, MOOCS) पर जुड़ना होगा। यूजीसी की तरफ से जनवरी में जल्द ही इससे संबंधित गाइडलाइन जारी की जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 

78 यूजी कोर्सेस की सूची देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
46 पीजी कोर्सेस की सूची देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
UGC की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed