फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC launches helpline number, email for handling students grievances

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने छात्रों की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी जारी की

Mon, 11 May 2020 02:09 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 11 May 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
UGC launches helpline number, email for handling students grievances
फाइल फोटो

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी जारी की है। यह हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी विद्यार्थियों की शिकायतों को दूर करने के लिए जारी की गई है। विद्यार्थी अपनी शिकायतों को हेल्पलाइन नंबर - 011-23236374 और ई-मेल एड्रेस -covid19help.ugc@gmail.com के जरिए दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


विद्यार्थी इस हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं के साथ ही शैक्षणिक क्रियाकलापों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यूजीसी ने ये हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी कोविड-19 के दौरान विद्यार्थियों की समस्याओं को कम करने के लिए जारी की है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए शिक्षा दी जा रही है। ऐसे में अगर किसी छात्र को कोई दिक्कत होती है तो वह इन हेल्पलाइन नंबर पर उसका हल पा सकता है। इससे पहले यूजीसी सभी विश्वविद्यालयों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर चुकी है। यूजीसी ने रविवार को सभी शैक्षिणिक संस्थानों से गुजारिश करते हुए कहा कि वे कोरोना महामारी को देखते हुए छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए एक विशेष सेल का गठन करें। यूजीसी ने इसे लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी संस्थानों के लिए एक नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed