फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ugc issued circular to higher educational institutions to celebrate Constitution Day on November 26

सभी उच्च शिक्षण संस्थान मनाएंगे संविधान दिवस, यूजीसी ने जारी किया सर्कुलर 

Wed, 20 Nov 2019 07:52 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 20 Nov 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
ugc issued circular to higher educational institutions to celebrate Constitution Day on November 26
यूजीसी

यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्च शिक्षण संस्थानों को सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को संविधान दिवस मनाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि 26 नंवबर को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दें कि वर्ष 1949 में 26 नवंबर के दिन ही संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था जिसे 26 जनवरी 1950 को प्रभावी किया गया था। इसलिए इस दिन को भारतीय सरकार ने संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया।


ये भी पढ़ें : दिल्ली में कैसे चल रहें हैं 'दुकान जैसे स्कूल', हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब


भारतीय संविधान है विश्व का सबसे बड़ा संविधान :

भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा संविधान कहा जाता है। इस संविधान में 94 संशोधन 448 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियों को शामिल किया गया है। भारत का संविधान 2 साल 11 महीने और 17 दिन में लिखा गया था।

ये भी पढ़ें : UPSC: राज्य सभा टीवी देखकर पाई थी 5वीं रैंक, ये रणनीति अपनाकर पहले ही अटेंप्ट में बन गई IAS


ये भी जानें:
भारत के संविधान के जनक कहे जाने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान हमारे संविधान को तैयार करने में काफी रहा है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के प्रथम कानून मंत्री के रुप में सेवा करने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद उन्हें 29 अगस्त को संविधान की प्रारुप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वह भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे और उन्हें मजबूत और एकजुट भारत के लिए जाना जाता है।
 
बहुत कम लोगों को पता है कि भारतीय संविधान की पहली फोटो जो हमे दिखाई जाती है वह संविधान की पहली हस्तलिखित फोटो है। आपको बता दें कि इस हस्तलिखित फोटो को कैलीग्राफी के माध्यम से बनाया गया था। इसे प्रेम बिहारी रायजादा ने बनाया था जोकि दिल्ली में रहा करते थे।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed