{"_id":"5d3489408ebc3e6cf13a279b","slug":"ugc-is-preparing-for-a-system-under-that-students-would-be-able-to-pursue-many-degrees-at-a-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी दे सकता है छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा, एक साथ ले सकेंगे कई डिग्रियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूजीसी दे सकता है छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा, एक साथ ले सकेंगे कई डिग्रियां
Sun, 21 Jul 2019 09:18 PM IST
Gaurav Pandey
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 21 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
यूजीसी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग छात्रों को बड़ा तोहफा दे सकता है। अगर योजना सही रही तो जल्द ही छात्र एक साथ कई डिग्रियां हासिल कर सकेंगे। छात्र अलग-अलग विश्वविद्यालयों से या एक ही विश्वविद्यालय से कई विभिन्न डिग्रियां पा सकेंगे। फिलहाल यूजीसी इस योजना की व्यावहारिकता पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि यूजीसी ने अध्यक्ष भूषण पटवर्धन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति एक विश्वविद्यालय से या अलग-अल विश्वविद्यालयों से पत्राचार, ऑनलाइन या अंशकालिक तरीके से एक साथ दो डिग्रियों की पढ़ाई करने के मुद्दे का परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले साल 2012 में भी यूजीसी ने एक समिति बनाई थी, लेकिन इस विचार को खारिज कर दिया गया था। आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने समिति का गठन किया गया था। समिति की दो बैठकें भी हो चुकी हैं। अलग-अलग पक्षों को लेकर इस विचार की व्यावहारिकता पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X