फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC guidelines on new academic session from November

यूजीसी ने जारी किया नया अकादमिक कैलेंडर, यूजी-पीजी कोर्स के पहले वर्ष की पढ़ाई नवंबर से

Wed, 23 Sep 2020 11:57 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 23 Sep 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
UGC guidelines on new academic session from November
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के पहले वर्ष के बैच के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि यूजी व पीजी कोर्स के प्रथम वर्ष के बैच के लिए नया शैक्षणिक सत्र नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा। जबकि, यूजीसी के ही पहले शेड्यूल के हिसाब से कई कॉलेजों ने पहले साल के बैच ऑनलाइन शुरू कर दिए हैं। इससे पहले के यूजीसी दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि सितंबर 2020 से नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


यूजीसी के पहले दिशा-निर्देशों को देखते हुए कई कॉलेजों ने यूजी व पीजी कोर्स के पहले बैच की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। ऐसे में कई कॉलेजों को यह समझ नहीं आ रहा कि अब नए दिशा-निर्देशों को लागू कैसे करें? दरअसल, यूजीसी के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अब देशभर के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में यूजी व पीजी कोर्स के पहले वर्ष  की पढ़ाई नवंबर से शुरू होगी। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को पहले वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरा करने के भी निर्देश दिए है। पहले वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों की पहली परीक्षा भी मार्च 2021 के दूसरे हफ्ते में होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Rajasthan University 2020: दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ही देशभर के विश्वविद्यालय और कॉलेज बंद पड़े हैं। यूजीसी ने शैक्षणिक गतिविधियों को शुरु करने को लेकर प्रोफेसर आर सी कुहाड की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की थी। जिसकी सिफारिश के बाद यूजी व पीजी कोर्स के पहले वर्ष की पढ़ाई नवंबर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से ऑनलाइन पढ़ाई के तंत्र को पूरी तरह से तैयार करने के लिए कहा है, ताकि आगे भी इसे जारी रखा जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed