फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC disbursing fellowship, scholarship amounts through DBT says M Jagadesh kumar

UGC DBT Scheme: यूजीसी प्रमुख बोले- डीबीटी के माध्यम से फेलोशिप, छात्रवृत्ति राशि वितरित कर रहा आयोग

Mon, 07 Nov 2022 10:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 10:47 PM IST
सार

यूजीसी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण भुगतान के लिए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के साथ एकीकृत एक बैंक पोर्टल के माध्यम से फेलोशिप और छात्रवृत्ति राशि का वितरण कर रहा है।

विज्ञापन
UGC disbursing fellowship, scholarship amounts through DBT says M Jagadesh kumar
ugc - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूजीसी के छात्रवृत्ति और फैलोशिप प्रबंधन के पैनल के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने सोमवार को कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण भुगतान के लिए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के साथ एकीकृत एक बैंक पोर्टल के माध्यम से फेलोशिप और छात्रवृत्ति राशि का वितरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि राशि के वितरण के लिए छात्रवृत्ति और फैलोशिप प्रबंधन पोर्टल (SFMP) केनरा बैंक द्वारा विकसित किया गया है। 

विज्ञापन


कुमार ने कहा कि हाल ही में, यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने पोर्टल में नए संवर्द्धन की शुरुआत की है जैसे कि लिंकिंग इनीशिएशन बाय द स्कॉलर, मंथली पेमेंट कंफर्मेशन इनीशिएशन बाय स्कॉलर, ट्रैकिंग मॉड्यूल, ग्रीवेंस मॉड्यूल एंड ऑनबोर्डिंग ऑफ एकेडमिक यूजर आदि को शामिल करना। वहीं, फेलोशिप विजेताओं को भुगतान के लिए विश्वविद्यालय, संस्थान, कॉलेज से जुड़े सभी फेलोशिप विजेताओं के लिए पोर्टल पर स्वचालित रूप से निर्दिष्ट वेब पोर्टल scholarship.canarabank.in पर संबंधित विश्वविद्यालय, संस्थान या कॉलेज द्वारा उम्मीदवारों की मासिक पुष्टि के आधार पर जनरेट होता है।
विज्ञापन


यूजीसी प्रमुख डॉ कुमार ने कहा कि आयोग ने 14 से 18 नवंबर तक वर्चुअल मोड के माध्यम से पोर्टल पर काम करने वाले नोडल अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र या कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया है। सभी संस्थानों से अनुरोध है कि वे संबंधित नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करें। एसएफएमपी पर कार्यशाला में अनिवार्य रूप से भाग लेने के लिए  वर्चुअल मीट के लिंक की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed