{"_id":"5dcfea488ebc3e5494743cb8","slug":"ugc-approved-vacancies-on-28-teaching-post-in-jamia-millia-islamia-new-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया विश्वविद्यालय में चार नए विभागों के लिए शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए यूजीसी ने दी मंजूरी ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जामिया विश्वविद्यालय में चार नए विभागों के लिए शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए यूजीसी ने दी मंजूरी
Sat, 16 Nov 2019 05:55 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 16 Nov 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
यूजीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के चार नए विभागों के लिए 28 शिक्षण पदों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मंजूरी दे दी है। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में चार विभाग (विदेशी भाषाओं, जलवायु परिवर्तन, अस्पताल प्रबंधन और डिजाइन) शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों के लिए सैमसंग दे रहा है 2 लाख की स्कॉलरशिप
विज्ञापन
नए विभागों में शिक्षकों की भर्तियों के लिए विश्वविद्यालय ने यूजीसी से अनुरोध किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए यूजीसी ने प्रत्येक विभाग में सात पदों को मंजूरी दी है। इसमें एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार सहायक प्रोफेसर शामिल हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय के 99वें स्थापना दिवस समारोह पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रों नजमा अख्तर ने चार नए विभाग खोलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : इस राज्य के लोक सेवा आयोग ने किया बड़ा बदलाव, अब दोगुना देना होगा परीक्षा शुल्क
इन कोर्सेज को मंजूरी देने के लिए प्रो अख्तर ने यूजीसी का धन्यवाद किया और कहा कि ये नए कोर्सेज छात्रों को बाज़ार में उपलब्ध रोज़गार के अवसरों के लिए तैयार करने में मददगार साबित होंगे। भविष्य में हम विश्वविद्यालय में इसी तरह के और पाठ्यक्रम भी लाने की योजना बना रहे हैं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X