फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC alert students about Universities providing non recognised wrong degrees

छात्रों को गलत डिग्रियां दे रहे हैं कई विश्वविद्यालय, यूजीसी ने किया आगाह

Tue, 21 Jan 2020 06:10 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 21 Jan 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
UGC alert students about Universities providing non recognised wrong degrees
UGC

विश्विविद्यालय अनुदान आयोग (UGC - University Grants Commission) ने हाल ही में एक जरूरी सर्कुलर जारी की है। इसमें यूजीसी ने छात्रों को कई विश्वविद्यालयों द्वारा गलत डिग्रियां दिए जाने के संबंध में आगाह किया है। यूजीसी ने कहा है कि विश्वविद्यालयों की ऐसी गलती से उन छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिन्हें ये डिग्रियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन


यूजीसी के यह सर्कुलर राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC -National Consumer Disputes Redressal Commission) द्वारा एक मामले में सुनाए गए फैसले के बाद आया है। इसमें आयोग ने 11 छात्रों को गलत डिग्री देने के लिए कर्नाटक के एक कॉलेज पर 1.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इन विद्यार्थियों ने एमएस (MS - Master of Science) कोर्स में दाखिला लिया था। लेकिन कॉलेज ने उन्हें एमएससी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी की डिग्री थमा दी। अब कॉलेज उन्हें उनकी फीस वापस करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कौन हैं गीता गोपीनाथ, भारत की जीडीपी पर बयान देकर चर्चा में आई ये महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी ने कहा है कि समय-समय पर हमेशा ये बताया जाता रहा है कि विश्वविद्यालय सिर्फ यूजीसी एक्ट (UGC Act) के सेक्शन 22 के तहत ही डिग्रियां दे। यूजीसी द्वारा अलग-अलग डिग्रियों के स्वीकृत नामों की पूरी सूची विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हालांकि यूजीसी ने ये भी कहा है कि अगर कोई विश्वविद्यालय यूजीसी द्वारा बताए गए नाम से अलग डिग्री देना चाहती है, तो उसे कोर्स शुरू करने से छह महीने आयोग के अनुमति लेनी होगी। लेकिन विश्विवद्यालय को नए नाम से कोर्स चलाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को उचित कारण बताना होगा।

ये भी पढ़ें : Republic Day 2020: कहां और किस तरह रखी गई है भारतीय संविधान की मूल प्रति

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed