फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UG, PG final year examinations will be offline at Gauhati University

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन होंगी यूजी, पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं

Sun, 23 Aug 2020 03:19 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 23 Aug 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
UG, PG final year examinations will be offline at Gauhati University
- फोटो : कुमार संजय

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी ने अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया ( Standard Operating Procedure -SOP) जारी की है। परीक्षा 22 सितंबर से निर्धारित की गई हैं। जबकि इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए अंतिम सेमेस्टर अंडरग्रेजुएट (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर के छात्रों का मूल्यांकन 50-50 फॉर्मूला का उपयोग करके किया जाएगा। यानि ऑफलाइन परीक्षा से 50 फीसदी अंक और शेष 50 फीसदी आंतरिक आकलन से दिए जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UPSC: प्री-एग्जाम स्थगित करने की मांग पर एडवोकेट का पत्र, पढ़ें यहां
विज्ञापन


 एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं को मिश्रित मोड में आयोजित किया जाएगा। जिसमें COVID-19 प्रोटोकॉल और यूजीसी द्वारा प्रकाशित एसओपी को बनाए रखा जाएगा। अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पूरे पाठ्यक्रम को कवर करेंगे, लेकिन छात्रों को केवल 50% अंकों के लिए तैयारी करनी होगी। शेष 50% अंकों की गणना आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर की जाएगी। ये जानकारी गौहाटी विश्वविद्यालय ने दी है। विश्वविद्यालय ने कहा कि इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन के अंक और पहले सेमेस्टर के विषय के अंक को मूल्यांकन के लिए दिए जाएंगे। ये उनके लिए हैं, जिन्होंने अंतिम तिथि से पहले अपने परीक्षा फॉर्म जमा किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CBSE ने ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DIKSHA पर जारी की संसाधन नियमावली, पढ़ें शिक्षा मंत्री का ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed