फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UDISE+ Report Number of students enrolled under SC, ST, OBC, CWSN increased in 2021-22

UDISE+ Report: स्कूली शिक्षा पर सरकारी रिपोर्ट जारी, एससी-एसटी और ओबीसी के छात्रों के नामांकन में हुई बढ़ोतरी

Thu, 03 Nov 2022 06:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 06:47 PM IST
सार

UDISE+ Report: स्कूली शिक्षा पर सरकारी रिपोर्ट जारी, एससी-एसटी और ओबीसी के छात्रों के नामांकन में हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
UDISE+ Report Number of students enrolled under SC, ST, OBC, CWSN increased in 2021-22
School E - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UDISE+ Report 2022: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से 2021-22 के लिए भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफोर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (UDISE+) रिपोर्ट जारी की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, 2020-21 में 4.78 करोड़ की तुलना में 2021-22 में अनुसूचित जाति के छात्रों के नामांकन की कुल संख्या बढ़कर 4.83 करोड़ हो गई।

विज्ञापन

इसी तरह, 2021-22 में कुल अनुसूचित जन जाति के छात्रों का नामांकन बढ़कर 2.51 करोड़ हो गया, जो 2020-21 में 2.49 करोड़ था। अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों का कुल नामांकन भी 2021-22 में बढ़कर 11.49 करोड़ हो गया, जो 2020-21 में 11.35 करोड़ था।  

विज्ञापन

UDISE+ Report: स्कूलों की संख्या में आई गिरावट

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020-21 में देश भर में 15.09 लाख स्कूल थे, जिनकी तुलना में 2021-22 में स्कूलों की संख्या 14.89 लाख रह गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरावट मुख्य रूप से निजी और अन्य प्रबंधन स्कूलों को बंद करने और विभिन्न राज्यों द्वारा स्कूलों के समूहीकरण और क्लस्टरिंग पहल के कारण है। UDISE+ 2021-22 में, डिजिटल लाइब्रेरी, पीयर लर्निंग, हार्ड स्पॉट आइडेंटिफिकेशन, स्कूल लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों की संख्या जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों पर अतिरिक्त डेटा पहली बार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के साथ संरेखित करने के लिए एकत्र किया गया है। 

UDISE+ Report: 95.07 लाख स्कूली शिक्षकों में से 51 फीसदी से ज्यादा महिलाएं

UDISE+ रिपोर्ट के अनुसार, विशेष रूप से, उच्च माध्यमिक में जीईआर यानी सकल नामांकन अनुपात ने 2021-21 के 53.8 प्रतिशत से 2021-22 में 57.6 प्रतिशत तक महत्वपूर्ण सुधार किया है। वहीं, 2020-21 में 21.91 लाख की तुलना में 2021-22 में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन 22.67 लाख था, जो कि 3.45 प्रतिशत तक सुधरा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2021-22 में 95.07 लाख शिक्षक स्कूली शिक्षा में लगे थे, जिनमें से 51 प्रतिशत से अधिक महिलाएं थीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed