फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UCMS's Ripple-24 Summerfest is going to be organized in Delhi, Starting from 9 May

Ripple 24: हो जाइए तैयार! यूसीएमएस कर रहा दिल्ली के सबसे बड़े मेडिकल समरफेस्ट का आयोजन, नोट कर लें तारीखें

Tue, 07 May 2024 03:51 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Tue, 07 May 2024 03:51 PM IST
सार

UCMS Ripple-24: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज और जीटीबी अस्पताल द्वारा राजधानी दिल्ली में मेडिकल समरफेस्ट रिपल - 24 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 25 हजार से अधिक दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
UCMS's Ripple-24 Summerfest is going to be organized in Delhi, Starting from 9 May
Ripple-24 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ripple-24: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज और जीटीबी अस्पताल द्वारा राजधानी दिल्ली में मेडिकल समरफेस्ट रिपल - 24 का आयोजन होने जा रहा है। यह दिल्ली का सबसे का सबसे बड़ा समरफेस्ट है। इसमें एक 10 से 15 हजार लोगों की क्षमता वाला मैदान है। रिपल - 24 समरफेस्ट के दौरान 25 हजार से अधिक दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


रिपल - 24 उत्सव का आयोजन 9 से 11 मई तक होने वाला है। यूसीएमएस के पास एक शानदार पूर्व छात्र नेटवर्क है; जैसे डॉ. महेश शर्मा (संसद सदस्य), डीजीएचएस, निदेशक-आईसीएमआर, पलाश सेन, लोकल ट्रेन, और डॉ. राहुल गुप्ता (निदेशक, औषधि नियंत्रण नीति, यूएसए)। यूसीएमएस के पास पूरे दिल्ली-एनसीआर में सबसे बड़ा हरित परिसर है।
विज्ञापन


यूसीएमएस पहला पीडब्ल्यूडी सक्षम कॉलेज है। यह छात्रों की प्राथमिकता के अनुसार चिकित्सा विज्ञान में शीर्षतम संस्थानों में से एक है। संस्थान ने उत्सव के पहले के संस्करणों के दौरान हनी सिंह, बादशाह, विशाल शेखर, हार्डी संधू आदि सितारों की मेजबानी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसीएमएस पूर्वी दिल्ली का एकमात्र और सबसे बड़ा संस्थान है और आसपास के राज्यों से सबसे ज्यादा लोगों की आवाजाही वाले अस्पताल से जुड़ा है। यहां के प्रोफेसरों के देशभर में अनेक प्रकाशन हैं, जैसे- डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. खान अमीर मारूफ, डॉ. दिनेश पुरी। सभी स्नातक/स्नातकोत्तर सहित कॉलेज में छात्रों की संख्या 1000 से अधिक है।
 

UCMS's Ripple-24 Summerfest is going to be organized in Delhi, Starting from 9 May
Ripple-24 - फोटो : अमर उजाला
रिपल - 24 से पहले यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज और जीटीबी अस्पताल में टीचर्स कार्निवल का आयोजन भी हुआ है। कार्निवल उन विभिन्न गतिविधियों का ट्रेलर था, जिनकी योजना छात्र संघ ने अपने वार्षिक कॉलेज उत्सव - रिपल 2024 के लिए बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed