UCEED 2025: यूसीईईडी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, इतना लगेगा विलंब शुल्क
UCEED 2025 Registration: यूसीड परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण विंडो कल यानी 8 नवंबर को बंद हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UCEED 2025 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे 8 नवंबर, 2024 को विलंब शुल्क के साथ यूसीईईडी 2025 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए अपने आवेदन पत्र जमा नहीं किए हैं, वे यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि नियमित शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2024 थी। 31 अक्तूबर के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
वे अभ्यर्थी जो 2023 या उससे पहले अपनी योग्यता परीक्षा (कक्षा 12) में पहली बार उपस्थित हुए हैं, वे यूसीड 2025 में उपस्थित होने के पात्र नहीं होंगे। विज्ञान, वाणिज्य और कला, मानविकी सहित सभी धाराओं के छात्र पात्र हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा 19 जनवरी को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन सुबह 7 बजे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट तथा वैध मूल फोटो पहचान पत्र के साथ रिपोर्ट करना होगा।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
इस बीच, यूसीईईडी 2025 एडमिट कार्ड 3 जनवरी से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे और एडमिट कार्ड में विसंगतियों को सुधारने की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2024 है।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को ध्यान दें, भारतीय राष्ट्रीय महिला उम्मीदवारों (सभी श्रेणियों), एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 है। अन्य सभी भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क 4000 है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर रजिस्ट्रेशन पोर्टल टैब पर क्लिक करें।
- पूछे गए विवरण दर्ज करके स्वयं को पंजीकृत करें।
- अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल के साथ लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क और अन्य आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट कर दें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X