{"_id":"6617837329f9c8b9790e3474","slug":"uceed-2024-counselling-round-1-seat-allotment-result-out-at-uceed-iitb-ac-in-check-here-for-bdes-programme-2024-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UCEED 2024 Counselling: यूसीड काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन जारी, 18 अप्रैल तक करना होगा ये काम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UCEED 2024 Counselling: यूसीड काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन जारी, 18 अप्रैल तक करना होगा ये काम
Thu, 11 Apr 2024 12:00 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:00 PM IST
सार
UCEED 2024 Counselling Result: आईआईटी बॉम्बे ने बैचलर ऑफ डिजाइन के लिए आयोजित यूसीड परीक्षा की काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Counselling (काउंसलिंग), सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
UCEED 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडीएस) कार्यक्रम के लिए अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED 2024) के राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। यूसीईईडी सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in के माध्यम से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को अपने यूसीईईडी 2024 सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद और आईआईआईटीडीएम जबलपुर में उपलब्ध सीटों का श्रेणी-वार वितरण आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को 18 अप्रैल, 2024 तक सीट आवंटन की स्वीकृति, फ्रीज या फ्लोट का विकल्प चुनना होगा और सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को 19 से 30 अप्रैल तक आवंटित सीट से अपना नाम वापस लेने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
यूसीईईडी में आवेदक की अखिल भारतीय रैंक (एआईआर), श्रेणी और संस्थानों की पसंद के आधार पर एक सीट अनंतिम रूप से आवंटित की जाएगी। चयनित हुए सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अन्य पिछड़ा वर्ग गैर-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के उम्मीदवारों को 60,000 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 15,000 रुपये सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
कमेंट
कमेंट X