फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UCEED 2023 Registrations to end tomorrow check all details here

UCEED 2023: कल समाप्त होगी यूसीईईडी 2023 की पंजीकरण प्रक्रिया, जानें कैसे करना है आवेदन

Tue, 08 Nov 2022 07:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 08 Nov 2022 07:43 PM IST
सार

UCEED 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (आईआईटी, बॉम्बे) अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है।

विज्ञापन
UCEED 2023 Registrations to end tomorrow check all details here
UCEED 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UCEED 2023 Registrations: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (आईआईटी, बॉम्बे) अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर नौ नवंबर, 2022 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2022 है। 

विज्ञापन

UCEED 2023 की परीक्षा 23 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार 13 जनवरी से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र में विसंगतियों के सुधार की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2023, शाम पांच बजे तक है।  

विज्ञापन

UCEED 2023 के लिए योग्यता एवं पात्रता मापदंड


आयु सीमा : उम्मीदवार का जन्म एक अक्तूबर, 1998 को या उसके बाद होना चाहिए, यदि वह ओपन / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल श्रेणी से संबंधित है और एक अक्तूबर, 1993 को या उसके बाद एससी, एसटी या पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित है।

शैक्षणिक योग्यता : भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ (aiu.ac.in) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, केंद्रीय या राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित 10+2 प्रणाली की अंतिम परीक्षा यानी इंटरमीडिएट या दो वर्षीय प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा पास की होनी जरूरी है।  

UCEED 2023 के लिए आवेदन शुल्क

एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को 1800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 3600 रुपये का शुल्क देना होगा।

UCEED 2023 के लिए पंजीकरण करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in/2023/ पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लॉग इन विवरण का उपयोग करके पंजीकरण पूरा करें और आवेदन पत्र भरें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र की जांच करें और जमा करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed