UCEED 2022: आईआईटी बॉम्बे ने आगे बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
UCEED 2022: यूसीईईडी की पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर को शुरू की गई थी, इसकी अंतिम तारीख अब 11 नवंबर है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अब तक तक अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे द्वारा अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिज़ाइन (यूसीईईडी/UCEED) 2022 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। यूसीईईडी (UCEED) की पंजीकरण प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हुई थी। आईआईटी बॉम्बे ने सितंबर में डिजाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा यूसीईईडी (UCEED) का नोटिफिकेशन आईआईटी बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट- uceed.iitb.ac.in/2022/ और uceed.iitb.ac.in पर जारी किया था। अब उम्मीदवार 11 नवंबर 2021 तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं। वहीं लेट फीस के साथ उम्मीदवार 16 नवंबर 2021 तक पंजीयन कर सकते हैं।
इससे पहले भी यूसीईईडी के पंजीयन की आखिरी तारीख को कई बार बढ़ाया गया है। पहले पंजीयन की आखिरी तारीख 17 अक्तूबर तक थी जिसे बढ़ाकर 24 अक्तूबर किया गया था। इसके बाद इसे 24 अक्तूबर से आगे बढ़ाकर 21 अक्तूबर तक किया गया था। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अब तक तक अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।यूसीईईडी की पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर को शुरू की गई थी, इसकी अंतिम तारीख अब 11 नवंबर है।
अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (यूसीईईडी/UCEED) के माध्यम से आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद और आईआईआईटीडीएम जबलपुर के बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। जिन छात्रों ने 2021 में 12वीं कक्षा (या समकक्ष) उत्तीर्ण की है, या 2022 में किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान संकाय , वाणिज्य संकाय, या कला और मानविकी संकाय) में उपस्थित हो रहे हैं, वे यूसीईईडी 2022 की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के पात्र हैं। संबंधित परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के बाद, छात्रों को पाठ्यक्रम के लिए अपने अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार सहित अन्य मूल्यांकन दौर के लिए उपस्थित होना होता है।
यूसीईईडी 2022 के लिए पंजीयन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के यूसीईईडी 2022 परीक्षा के लिए पंजीयन कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in पर जाएं।
6. होमपेज पर प्रदर्शित पंजीयन के लिंक पर क्लिक करें।
3. पंजीयन पूरा करने के लिए अपनी ई-मेल आईडी दर्ज करें।
4. आपके सामने स्क्रीन पर आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
5. फॉर्म भरें और मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी भरें।
6. सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
8. आगे की जरूरत के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।
UCEED 2022 योग्यता और पात्रता
छात्र अपनी पात्रता मानदंड की जांच के बाद यूसीईईडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूसीईईडी 2022 के लिए बुनियादी पात्रता मानदंडों में से एक यह है कि आवेदकों को कक्षा 12वीं की परीक्षा या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। यूसीईईडी 2022 के लिए आवेदकों को न्यूनतम तीन साल की डिग्री या डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम पूरा करना होगा। पूर्ण पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए गए हैं।
यूसीईईडी 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
1. परीक्षा के लिए कुल समय (जिसमें पार्ट-ए और पार्ट-बी दोनों शामिल हैं) तीन घंटे हैं और यह निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा :-
2. पंजीयन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 9 सितंबर
3. पंजीयन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 11 नवंबर
4. परीक्षा की दिनांक : 23 जनवरी, 2022 (रविवार)
5. परीक्षा का समय : सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
इन 24 शहरों में बनेंगे यूसीईईडी परीक्षा केंद्र
यूसीईईडी 2022 की परीक्षा भारत के निम्नलिखित 24 शहरों में आयोजित की जाएगी। अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, एर्नाकुलम, पणजी, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, कोझीकोड, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और विशाखापत्तनम आदि।
कमेंट
कमेंट X