फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UCEED 2022 Answer Key iit bombay released UCEED 2022 Answer Key on its official website know how to check here 

UCEED 2022 Answer Key: आईआईटी बॉम्बे ने जारी की यूसीईईडी परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक करें

Tue, 25 Jan 2022 04:11 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 25 Jan 2022 04:11 PM IST
सार

UCEED 2022 Answer Key: संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी के साथ ही परीक्षा के प्रश्नपत्र और रिस्पांस शीट भी जारी किए हैं। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को 27 जनवरी, 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
UCEED 2022 Answer Key iit bombay released UCEED 2022 Answer Key on its official website know how to check here 
UCEED 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UCEED 2022 Answer Key: भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फॉर डिजाइन (UCEED 2022) की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वह आईआईटी बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर इस उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन


UCEED 2022 Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी के साथ ही परीक्षा के प्रश्नपत्र और रिस्पांस शीट भी जारी किए हैं। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को 27 जनवरी, 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह सुविधा केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। अन्य किसी भी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति पर समीक्षा के बाद 31 जनवरी, 2022 को एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
विज्ञापन


UCEED 2022 Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।


1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट   uceed.iitb.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UCEED 2022 Question Paper and Answer Key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।

4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

5. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed