CUET UG 2024: एनटीए ने सीयूईटी यूजी में जोडे़ दो नए विषय, जानें कब से कर सकेंगे इन सब्जेक्ट्स के लिए पंजीकरण
CUET UG Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी में दो नए कोर्स जोड़े हैं। पूरा विवरण नीच पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी के आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इसी के साथ एनटीए ने सीयूईटी में दो और कोर्स जोड़े हैं, वे दो नए विषय फैशन स्टडीज और टूरिज्म हैं। सीयूईटी आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2024 है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नए विषयों के लिए कब से कर सकेंगे आवेदन
जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन कर लिया है। लेकिन वे अब एनटीए द्वारा जोड़े गए दो नए विषयों के लिए भी आवेदन करना चाहते हैं। तो उम्मीद है कि सीयूईटी यूजी करेक्शन पीरियड के दौरान इन विषयों को भी जोड़ सकते हैं। लागू होने के बाद उम्मीदवारों को अधिक विषयों का चयन करने के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
सीयूईटी आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन 27 फरवरी को शुरू हुआ और 26 मार्च को रात 11:50 बजे समाप्त होगा। करेक्शन विंडो 28 मार्च से खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार नए विषय चुन सकते हैं। छात्र 63 में से केवल छह विषयों का चयन कर पाएंगे, जिसमें 33 भाषाएं, 29 डोमेन विशिष्ट सब्जेक्ट शामिल हैं। परीक्षा 15 से 31 मई तक प्रतिदिन दो या तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। नतीजे 30 जून को घोषित किये जायेंगे
कमेंट
कमेंट X