फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Two Degree Simultaneously Programme Approved In India Konw all FAQs and Answers Here Check All Related UGC Guidlines

Two Degree Programme: कैसे ले पाएंगे दो डिग्री एक साथ, क्या हैं नियम और योग्यता मानदंड? पढ़ें सभी सवालों के जवाब

Sat, 16 Apr 2022 01:09 AM IST
Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:09 AM IST
सार

Two Degree Simultaneously Konw all FAQs and Answers Related UGC Guidlines: यूजीसी की घोषणा के अनुसार, कोई भी विद्यार्थी अपनी रूचि के आधार पर दो अलग-अलग पाठ्यक्रमों को चुनकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। हम इस खबर में दो डिग्री एक साथ करने को लेकर लाखों छात्रों के मन में उठ रहे प्रत्येक महत्वपूर्ण सवाल का जवाब आसान शब्दों में दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Two Degree Simultaneously Programme Approved In India Konw all FAQs and Answers Here Check All Related UGC Guidlines
Two Degree FAQs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Two Degree Simultaneously Programme FAQ: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने हाल ही में दो डिग्री पाठ्यक्रम एक साथ पढ़ने की अनुमति दी है। इसके साथ ही यूजीसी ने दो डिग्री एक साथ करने संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर जारी दिशा-निर्देशों के तहत छात्र इसी सत्र से दो डिग्री कार्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। यूजीसी की घोषणा के अनुसार, कोई भी विद्यार्थी अपनी रूचि के आधार पर दो अलग-अलग पाठ्यक्रमों को चुनकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। 

विज्ञापन

हालांकि, दो डिग्री एक साथ करने के संबंध में विद्यार्थियों के मन में कई सवाल कौंध रहे होंगे। हम इस खबर में दो डिग्री एक साथ करने को लेकर लाखों छात्रों के मन में उठ रहे प्रत्येक महत्वपूर्ण सवाल का जवाब आसान शब्दों में दे रहे हैं। आइए जानते हैं-  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या दोनों डिग्री हो या एक डिग्री और एक डिप्लोमा चयन की छूट है?

यूजीसी की ओर से जारी, दिशा-निर्देशों के अनुसार, ये दोनों डिग्री कार्यक्रम हो सकते हैं, या एक डिग्री और एक डिप्लोमा कार्यक्रम भी हो सकता है। इतना ही नहीं, यूजीसी ने जानकारी दी कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बताए गए उद्देश्यों के साथ हम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में कई विकल्प उपलब्ध कराए जाने का प्रयास जारी है।
चाहे वे ऑनलाइन आधारित हो या ऑफलाइन मोड में। वहीं, कई विद्यार्थी ऐसे भी होते हैं जो बीएससी साइंस या बीकॉम करते हैं और इतिहास में उनकी रूचि रहती है, तो वे अब अपनी पढ़ाई के साथ-साथ बीए, बीएसएसी या बीकॉम भी कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी। 
 

पढ़ाई ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन मोड में?

कोरोना काल के बाद से ऑनलाइन शिक्षा पाठ्यक्रमों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसके तहत विद्यार्थी दो फिजिकल डिग्री प्रोग्राम में एक साथ दाखिला ले सकते हैं। लेकिन दोनों की क्लास की टाइमिंग अलग-अलग हो। वहीं, अन्य विकल्पों में वन फिजिकल मोड एंड अदर इन ओपन डिस्टेंस मोड भी है। 
यानी कि विद्यार्थी एक विश्वविद्यालय से ऑफलाइन मोड में पढ़ाई करे तो दूसरे से दूरस्थ शिक्षा माध्यम से। वहीं, वन फिजिकल मोड प्रोग्राम एंड अदर वन इज ऑनलाइन प्रोग्राम हो सकता है। या फिर बोथ प्रोग्राम इन ऑनलाइन मोड में भी किए जा सकते हैं। 

 

क्या दो डिग्री पाठ्यक्रम में दाखिला अनिवार्य है?

जी नहीं। दो डिग्री पाठ्यक्रमों दाखिला अनिवार्य नहीं है। यह एक प्रकार की छूट है कि आप करना चाहे तो दो डिग्री एक साथ कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन आपके बेशकीमती समय की बचत होगी।
 

क्या दोनों डिग्री की मान्यताओं में कोई अंतर रहेगा?

जी नहीं, दोनों पाठ्यक्रमों की डिग्री में कोई विशेष अंतर नहीं होगा। डिग्री पहले की तरह समान तौर पर स्वीकार की जाएगी। बस पहले आप एक कॉलेज या यूनिवर्सिटी से एक कोर्स कर पाते थे। अब दो कॉलेज या दो यूनिवर्सिटी से दो कोर्स साथ-साथ कर सकते हैं। 
 

दो डिग्री वाले पाठ्यक्रम कब से लागू होंगे?

यूजीसी की घोषणा के अनुसार, दो डिग्री करने की छूट दे दी गई है। ऐसे में अब यह स्टूडेंट्स को ही तय करना है कि वे कब दूसरे कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। आप चाहें तो इसी सत्र में दाखिना ले सकते हैं। 
 

क्या है यह नियम सभी विश्वविद्यालयों के लागू होगा?

जी नहीं, दो डिग्री एक साथ करने देना एक नीतिगत छूट है। यह सभी के लिए वैकल्पिक है। कोई भी विश्वविद्यालय अपने यहां छात्रों को दो-दो कार्यक्रमों में दाखिला दे सकते हैं। हालांकि, ऐसे छात्रों के लिए दोनों पाठ्यक्रमों की कक्षाओं के समय में टकराव नहीं होना चाहिए। 
 

इसके लिए कोई विशेष योग्यता जरूरी है क्या?

नहीं, दो डिग्री एक साथ करने के लिए कोई विशेष योग्यता की नहीं बल्कि विश्वविद्यालय या कॉलेज में दाखिले के लिए 12वीं पास होना चाहिए है। वहीं परास्नातक कार्यक्रमों के लिए स्नातक होना जरूरी है। 
 

इनमें अटेंडेंस कैसे मैनेज होगी?

दो डिग्री पाठ्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में हो सकते हैं। इसलिए, इनकी अटेंडेंस के बारे में विश्वविद्यालय अपने स्तर पर नियत तय कर सकते हैं। 
 

क्या ग्रेजुएशन के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कर सकते हैं?

नहीं, स्नातक स्तर के छात्र स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम और परास्नातक यानी पोस्ट ग्रेजुएट छात्र समकक्ष मास्टर डिग्री कार्यक्रम को ही जॉइन कर सकते हैं।
 

दाखिले के लिए क्या-क्या नियम लागू होंगे?

दो डिग्री एक साथ करने के लिए दाखिले संबंधी नियम सभी विश्वविद्यालयों के अपने-अपने अलग कोर्स मानदंड पर आधारित हो सकते हैं। 
 

क्या दो अलग-अलग संकाय के कोर्स में दाखिला से सकते हैं?

जी हां, ऐसा संभव है। कोई भी छात्र कॉमर्स के साथ आर्ट्स के डिग्री कोर्स में दाखिला ले सकता है। या फिर विज्ञान में स्नातक करते वक्त वह कला या वाणिज्य संकाय से भी स्नातक कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed