फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TSLPRB has issued the TS Police Constable results 2022

TS Police Constable Result 2022: तेलंगाना पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

Tue, 25 Oct 2022 11:52 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Tue, 25 Oct 2022 11:52 AM IST
सार

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने टीएस पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 जारी किया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
TSLPRB has issued the TS Police Constable results 2022
TS Police Constable Results 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

TS Police Constable Results 2022: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने 24 अक्तूबर 2022 को टीएस पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 को जारी कर दिया है। इसके साथ ही उप-निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा 2022 के परिणाम भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार TSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जाकर परीक्षा परिणामों की जांच कर उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


TS Police Constable Result 2022: मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों का चयन 

टीएस पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 28 अगस्त को 6.6 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जबकि परीक्षा की उत्तर कुंजी 30 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी की गई थी।  TSLPRB परीक्षा MCQ आधारित थी। उम्मीदवारों का चयन टीएस पुलिस कांस्टेबल मेरिट सूची के आधार पर होगा।
विज्ञापन



बता दें कि 1.85 लाख उम्मीदवारों ने एससीटी पीसी (सिविल) के लिए, 18,758 ने परिवहन कांस्टेबल के पद के लिए और 1.09 लाख उम्मीदवारों ने मद्य निषेध एवं आबकारी कांस्टेबल के लिए क्वालीफाई किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
TS Police Constable Result 2022: परीक्षा से संबंधित जानकारी

टीएस पुलिस एसआई परीक्षा 2022 7 अगस्त को आयोजित की गई थी, जबकि इसकी उत्तर कुंजी 9 अगस्त 2022 को जारी की गई थी। परीक्षा में 1,05, 603 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। अब जब सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, इसलिए परीक्षा में योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों को भर्ती अभियान के अगले दौर, यानी शारीरिक माप परीक्षा / शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित होना होगा।

TSLPRB Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

सबसे पहले TSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जाएं।
परीक्षा के परिणाम की जांच करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए लॉग-इन पेज पर पहुंच जाएंगे।
अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
अपना विवरण भरें। अब स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
सभी विवरण जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। 
इसका एक प्रिंट आउट रख लें।











 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed