TSGENCO AE Bharti: लोकसभा चुनाव के कारण तेलंगाना असिस्टेंट इंजीनियर के एडमिट कार्ड में देरी; पढ़ें पूरी खबर
TSGENCO AE Recruitment 2024: तेलंगाना स्टेट पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक अधिसूचना जारी कर बताया है। पूरी खबर नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TSGENCO AE Recruitment 2024: तेलंगाना स्टेट पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (TSGENCO) ने एक अधिसूचना जारी कर बताया है कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के कारण असिस्टेंट इंजीनियर (AE) एडमिट कार्ड में जारी करने में देरी हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही एडमिड कार्ड जारी कर दिया जाएंगे। हॉल टिकट जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tsgenco.co.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 31 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य कुल 339 रिक्तियों को भरना है।
एडमिट कार्ड जारी होने में देरी की जानकारी देते हुए नोटिस में कहा गया है, "भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा लोक सभा-2024 के आम चुनावों की घोषणा के कारण, आदर्श आचार संहिता 16.03.2024 को लागू हो गई है। इसलिए, मामले को उनके निर्देशों के लिए ईसीआई को भेज दिया गया है।"
TSGENCO AE Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
तेलंगाना असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है।
कुल प्रश्न
परीक्षा मे केवल बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। कुल बहुविकल्पीय 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र को दो भागों खंड ए और बी में विभाजित किया जाएगा। खंड ए में तकनीकी विषयों पर 80 प्रश्न होंगे, जबकि खंड बी में 20 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 01 अंक मिलेगा।
TSGENCO AE Recruitment 2024: कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड ?
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tsgenco.co.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध "Recruitment for the Post AE in TSGENCO – Download Hall Ticket" लिंक पर क्लिक करें।
अपना क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
उसके बाद आपका एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X