TS SSC Hall Ticket: टीएस एसएससी हॉल टिकट जारी, 10वीं बोर्ड परीक्षा 23 मई से होगी
TS SSC Hall Ticket 2022 Released : तेलंगाना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि बीएसई तेलंगाना 23 मई से 01 जून तक टीएस एसएससी परीक्षा 2022 आयोजित करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TS SSC Hall Ticket 2022 Released: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), तेलंगाना ने टीएस एसएससी यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा के हॉल टिकट गुरुवार, 12 मई को जारी कर दिए हैं। तेलंगाना बोर्ड कक्षा 10वीं के प्रवेश पत्र मई 2022 की परीक्षा के लिए जारी किया गया है। सभी पंजीकृत छात्र टीएस एसएससी हॉल टिकट तेलंगाना राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bse.telangana.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
अवकाश के दिन भी होगी बोर्ड परीक्षा
तेलंगाना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि बीएसई तेलंगाना 23 मई से 01 जून तक टीएस एसएससी परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 12:45 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। टीएस एसएससी की परीक्षा, मई 2022 समय-सारिणी के अनुसार सख्ती से आयोजित की जाएगी। भले ही सरकार टाइम-टेबल में अंकित किसी भी तारीख के संबंध में कोई भी सार्वजनिक अवकाश या सामान्य अवकाश घोषित कर दे, तब भी परीक्षा समय पर आयोजित की जाएगी।
प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा
उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश पाने के लिए अपने साथ अपने प्रवेश पत्र और एक अन्य वैध पहचान पत्र साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं और इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
टीएस एसएससी हॉल टिकट 2022 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bse.telangana.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'टीएस एसएससी मई हॉल टिकट 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां सभी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब आपका टीएस एसएससी हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X