फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TS Inter Results 2021 Date, TSBIE Manabadi 1st Year Result Declared at tsbie.cgg.gov.in

TS Inter Results 2021: टीएस इंटर प्रथम वर्ष का परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Thu, 16 Dec 2021 06:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 06:10 PM IST
सार

TSBIE Inter Results 2021: टीएस इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा 25 अक्तूबर, 2021 से 3 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। टीएस इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए लगभग 4.3 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। 

विज्ञापन
TS Inter Results 2021 Date, TSBIE Manabadi 1st Year Result Declared at tsbie.cgg.gov.in
inter 1st year results 2021 ts - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर TS इंटर प्रथम वर्ष का परिणाम 2021 गुरुवार, 16 दिसंबर को जारी कर दिया है। तेलंगाना स्टेट इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा 25 अक्तूबर, 2021 से 03 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार, टीएस इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए लगभग 4.3 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परिणाम घोषित होने के बाद, जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - tsbie.cgg.gov.in, manabadi.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : ऐसी शख्सियत, जिनके नाम का स्मरण करने मात्र से ही गर्वित हो जाता है हर भारतीय
विज्ञापन


उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे - रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद, उम्मीदवार अपने टीएस इंटर परिणाम 2021 स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

TS Inter Result 2021 इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in के अलावा, उम्मीदवार अपना परिणाम तीसरे पक्ष (अनौपचारिक) वेबसाइटों जैसे मनाबाड़ी manabadi.com और इंडिया रिजल्टस आदि परीक्षा परिणाम वेबसाइटों के माध्यम से देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि टीएस इंटर प्रथम वर्ष के परिणाम 2021 को जारी करने का सही समय जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

टीएस इंटर प्रथम वर्ष के परिणाम 2021 की जांच कैसे करें?

  1. आधिकारिक TSBIE वेबसाइट - tsbie.cgg.gov.in पर जाएं
  2. अब उस लिंक पर क्लिक करें जो आपको 'TSBIE वेबसाइट' पर ले जाएगा।
  3. मुख्य वेबसाइट के होमपेज पर 'टीएस प्रथम वर्ष परिणाम 2021' लिंक पर क्लिक करें
  4. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और फिर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें
  5. आपका टीएस इंटर प्रथम वर्ष का परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे चेक करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।
     

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed