TS EDCET Result 2019: परिणाम जारी, ये रही पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस्मानिया विश्वविद्यालय आज यानी 19 जून, 2019 को TS EDCET परीक्षा के परिणाम घोषित कर चुका है। बता दें, पहले परिणाम 11.30 बजे जारी होने की संभावना थी। उम्मीदवार अपना परिणाम टीएस ईडीसीईटी की आधिकारिक वेेबसाइट edcet.tsche.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा 31 मई, 2019 को आयोजित की गई थी, जिसकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 4 जून, 2019 को जारी की गई थी। छात्र-छात्राओं ने 6 जून तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाई थी। नीचे दिए चरणों की मदद से देख सकेंगे अपना परिणाम...
TS EDCET परिणाम 2019: ऐसे देखेें अपना परिणाम-
- सबसे पहले TS EDCET की आधिकारिक साइट edcet.tsche.ac.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- खुले पेज पर हॉल टिकट नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम की जांच करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करें।
आपको बता देें, परीक्षा में छात्र-छात्राओं से भौतिक विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
परीक्षा के बारे में-
TS EDCET परीक्षा, तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से उस्मानिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एक आम प्रवेश परीक्षा है। TSCHE में रेगुलर कोर्स में प्रवेश के लिए इस परीक्षा को आयोजित किया जाता है।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जानेे के लिए यहं क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X