TS DOST Phase 2 Allotment Result 2023: दूसरे चरण की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
TS DOST phase 2 allotment: तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TSCHE) ने तेलंगाना डिग्री ऑनलाइन सेवा तेलंगाना (TS DOST) के दूसरे चरण की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TS DOST Phase 2 Allotment Result 2023 Out: तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TSCHE) ने बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीबीएम, बीएसडब्ल्यू और डी-फार्मेसी जैसे पाठ्यक्रमों में स्नातक प्रवेश के लिए तेलंगाना डिग्री ऑनलाइन सेवा तेलंगाना (TS DOST) के दूसरे चरण की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीट आवंटन के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट dost.cgg.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
टीएस DOST 2023 सीट आवंटन के माध्यम से, उस्मानिया, काकतीय, तेलंगाना, पालमुरु, महात्मा गांधी, सातवाहन और महिला विश्व विद्यालय, जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेएनटीयू) सहित किसी भी राज्य विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
दूसरे आवंटन में शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को 01 से 05 जुलाई तक कॉलेज शुल्क का भुगतान करके सेल्फ रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी। टीएस दोस्त के तीसरे चरण का पंजीकरण 2023 भी 01 जुलाई से शुरू होगा और 05 जुलाई को समाप्त होगा।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले टीएस दोस्त की आधिकारिक वेबसाइट dost.cgg.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर टीएस दोस्त दूसरी आवंटन सूची 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आवंटन सूची पीडीएफ प्रदर्शित की जाएगी।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजें।
कमेंट
कमेंट X