फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tripura 10th, 12th pending board exams postponed again

त्रिपुरा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं फिर स्थगित, जानिए अब कब होंगी

Mon, 01 Jun 2020 05:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 01 Jun 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Tripura 10th, 12th pending board exams postponed again
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

त्रिपुरा बोर्ड ने फिर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कोरोना वायरस को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को फिर से स्थगित करने का फैसला लिया है। बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की लंबित परीक्षाएं 5 जून से होने वाली थीं। लेकिन अब इन परीक्षाओं को फिर से स्थगित कर दिया गया है। यह दूसरी बार है जब त्रिपुरा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की लंबित परीक्षाओं को स्थगित किया है।

विज्ञापन


इससे पहले बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को 5 से लेकर 11 जून के बीच कराने का फैसला लिया था। लेकिन अब इन परीक्षाओं को फिर से स्थगित करने का फैसला लिया गया है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के अध्यक्ष भाबतोष साहा का कहना है कि हमने पहले इन परीक्षाओं को 5 जून से कराने का फैसला लिया था, लेकिन कोविड-19 की वजह से इन परीक्षाओं को फिर से स्थगित किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस साल बारहवीं की कक्षा के लिए 27,142 उम्मीदवारों ने दाखिला लिया था, जिसमें से 8,749 उम्मीदवार लंबित पत्रों की परीक्षा देने वाले थे। लेकिन अब इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन छात्रों को 5 जून को संस्कृत और सांख्यिकी की परीक्षा,  6 जून को अर्थशास्त्र, 8 जून को मनोविज्ञान, 9 जून को अरबी और संगीत, 10 जून को भूगोल की, और 11 जून को होम मैनेजमेंट और होम नर्सिंग एंड न्यूट्रिशन की परीक्षा होनी थी। कक्षा 10 के लिए कुल 39,917 उम्मीदवारों में से केवल 309 को ही लंबित परीक्षाओं में शामिल होना था। लेकिन अब ये परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed