फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   trinity college 5 lakh euros scholarships for engineering students in india get full details

विदेश में करना चाहते हैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई तो यहां मिल रही है 4 करोड़ की छात्रवृत्ति

Sat, 22 Feb 2020 03:27 PM IST
Trainee Trainee एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 22 Feb 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
trinity college 5 lakh euros scholarships for engineering students in india get full details
ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन

Trinity College, Dublin, Scholarships for Engineering Programmes : डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज ने भारतीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आरंभ की है। ये छात्रवृत्तियां इंजीनियरिंग,एन्वायरमेंट (पर्यावरण) और (एमर्जिंग टेक्नोलोजी) उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए हैं। इन तीनों पाठ्यक्रमों को ई3 नाम दिया गया है। मालूम हो कि ट्रिनिटी कॉलेज ने भारतीय छात्रों के लिए 5,00,000 यूरो (लगभग चार करोड़ रुपये) की छात्रवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें : परीक्षा का तनाव कम करने के लिए सीबीएसई की नई पहल, मजेदार मीम्स का लिया सहारा
विज्ञापन


बता दें कि ये छात्रवृत्ति इंजीनियरिंग, नेचुरल साइंस, कंप्यूटर साइंस और स्टेटेस्टिक्स (सांख्यिकी) आदि पाठ्यक्रमों में आवेदन कर चुके छात्रों के लिए भी लाभदायक होगी। ट्रिनिटी कॉलेज की ई3 बिजनेस मैनेजर एस लूसी ने कहा कि 'भारतीय छात्रों ने हमारे यहां शिक्षा और छात्र अनुभव के लिए काफी हद तक योगदान किया है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये छात्रवृत्ति भारतीय छात्रों के लिए सहायक साबित होगी और उन्हें यहां पर आकर पढ़ने के लिए आकर्षित भी करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एस लूसी ने कहा कि सतत तकनीकी विकास की चुनौती को मान्यता देने के लिए भी यह कदम उठाया गया है। तीनों स्कूलों के विस्तार को इंजीनियरिंग, ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में मानवता की महत्ता को बढ़ोतरी देने के लिए क्रियान्वित किया जा रहा है। ई3 न केवल भारत के लिए बल्कि हमारे लिए भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शिक्षा और शोध कार्यों को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। 

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र: शिक्षा विभाग की पहल, अभिभावकों और शिक्षकों की शिकायतों की हर महीने होगी सुनवाई

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed