फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Today is the last date for seat allotted candidates to exercise options for KEA NEET PG counselling for dental

Karnataka NEET PG Counselling 2022: कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग की अंतिम तिथि आज, देखें पीजीईटी डेंटल शेड्यूल

Tue, 25 Oct 2022 02:04 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Tue, 25 Oct 2022 02:04 PM IST
सार

कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग 2022 पीजी डेंटल प्रवेश के लिए फिर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आज शाम साढ़े पांच बजे तक अपने विकल्पों का प्रयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Today is the last date for seat allotted candidates to exercise options for KEA NEET PG counselling for dental
NEET PG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Karnataka NEET PG Counselling 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) द्वारा डेंटल प्रवेश के लिए कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग 2022 की प्रक्रिया चल रही है।  डेंटल एडमिशन 2022 के विकल्पों का प्रयोग करने के लिए सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए आज अंतिम तिथि है। केईए ने पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय में सेवारत डॉक्टरों द्वारा दायर एक याचिका के कारण कर्नाटक NEET PG काउंसलिंग को रोक दिया था। हालांकि, 20 अक्टूबर, 2022 को सुनवाई के बाद केईए ने कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग के लिए एक संशोधित कार्यक्रम जारी किया और पीजी डेंटल प्रवेश के लिए प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का फैसला किया।
विज्ञापन



राज्य कोटे से दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के पास अपनी पसंद जमा करने के लिए आज शाम 5:30 बजे तक का समय है। अपनी पसंद जमा करने के बाद, फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2022 है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपना प्रवेश आदेश प्राप्त कर लिया है, लेकिन दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होने में असमर्थ थे, उन्हें अपने संबंधित संस्थानों को रिपोर्ट करने से पहले एक नया प्रवेश आदेश प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन


Karnataka NEET PG Counselling 2022:  केईए आरक्षण के लिए एक नया कोटा

कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केईए अब आरक्षण के लिए एक नया कोटा और सीट मैट्रिक्स जारी करने की दिशा में काम कर रहा है। केईए ने 9 अक्टूबर, 2022 को चिकित्सा शिक्षा निदेशक द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स को भी रद्द कर दिया, जिसने सेवारत डॉक्टरों के लिए आरक्षण को 30 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Karnataka NEET PG Counselling 2022: यहां देखे शेड्यूल


संशोधित KEA NEET PG डेंटल काउंसलिंग 2022 के अनुसार सीट आवंटित उम्मीदवारों द्वारा विकल्प चुनने की सुविधा 23 अक्तूबर से शुरू हुई और आज शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगी। च्वाइस 1 और 2 के उम्मीदवार 25 से 28 अक्तूबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर फीस का भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद छात्रों को सत्यापन के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे। च्वाइस 1 के उम्मीदवारों को 27 से 28 अक्तूबर 2022 के बीच सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्रवेश आदेश जमा करना होगा। च्वाइस 1 के उम्मीदवारों को 29 अक्तूबर 2022 को शाम 5:30 बजे से पहले आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

















 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed