{"_id":"6a15249c6ca9830ac8004f53","slug":"tobacco-threat-among-students-grows-experts-alarmed-as-8-5-schoolchildren-affected-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student: देश के 8.5% स्कूली बच्चे तम्बाकू की गिरफ्त में, DU में राष्ट्रीय परामर्श पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Student: देश के 8.5% स्कूली बच्चे तम्बाकू की गिरफ्त में, DU में राष्ट्रीय परामर्श पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
Tue, 26 May 2026 10:15 AM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 26 May 2026 10:15 AM IST
सार
Tobacco Addiction children: देश में स्कूली बच्चों के बीच तम्बाकू सेवन तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगभग 8.5 फीसदी स्कूली बच्चे इसकी गिरफ्त में हैं। इस गंभीर मुद्दे पर डीयू में आयोजित राष्ट्रीय परामर्श के दौरान विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए जागरूकता और सख्त कदम उठाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI generated
विस्तार
Delhi University: भारत में 13-15 वर्ष के 8.5 फीसदी स्कूली बच्चे तंबाकू का सेवन करते हैं। बच्चों और किशोरों के बीच तंबाकू और निकोटिन की बढ़ती लत को लेकर विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग और सोशियो इकोनॉमिक्स एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी (सीड्स) की ओर से राष्ट्रीय परामर्श आयोजित किया गया। इसमें जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और युवा प्रतिनिधियों ने युवाओं को तंबाकू से बचाने के लिए तुरंत और मजबूत कदम उठाने के लिए तत्काल और सतत कार्रवाई का आह्वान किया।
विज्ञापन
यह परामर्श आकर्षण को बेनकाब करना, निकोटिन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना विषय के तहत आयोजित किया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे का उल्लेख करते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में 13-15 वर्ष आयु वर्ग के स्कूल जाने वाले 8.5 फीसदी बच्चे किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। लड़कों में तंबाकू सेवन 9.6 फीसदी और लड़कियों में 7.4 फीसदी है, जबकि लगभग 29. 5 फीसदी विद्यार्थी परोक्ष रूप से धूम्रपान के संपर्क में आते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X