TNTET 2023: तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर वन और टू के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
TNTET 2023: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2023 पेपर 1-2 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TNTET 2023 Paper 1-2 Result Declared: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2023 पेपर 1-2 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार जो तीन फरवरी से 15 फरवरी, 2023 तक टीएनटेट यानी टीएनटीईटी 2023 परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- trb.tn.nic.in पर देख सकते हैं। तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) पेपर- 2 वर्ष 2022 के लिए तीन फरवरी से 15 फरवरी तक 23 सत्रों में आयोजित सीबीटी परीक्षा में 2,54,224 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
TNTET 2023 Result 22 फरवरी की जारी हुई थी उत्तर कुंजी
बोर्ड ने 22 फरवरी, 2023 को टीएनटीईटी 2023 की उत्तर कुंजी जारी की। उम्मीदवारों को 25 फरवरी, 2023 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने का विकल्प दिया गया था। TNTET परीक्षा पेपर वन और पेपर टू के लिए आयोजित की गई थी। पेपर वन परीक्षा कक्षा एक से कक्षा छह तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है और पेपर टू उन शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा छह से कक्षा आठवीं तक पढ़ाना चाहते हैं।
TNTET 2023 Paper 1-2 Result Out: टीएनटीईटी रिजल्ट कैसे करें चेक?
-
उम्मीदवार सबसे पहले TRBTN की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध पेपर II लिंक के लिए टीएनटीईटी रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें। -
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X