{"_id":"5f2e4eaa07d7c96f023ad0c3","slug":"tn-sslc-result-2020-know-about-time-and-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"TN SSLC Result 2020: कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम 10 अगस्त को होंगे जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
TN SSLC Result 2020: कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम 10 अगस्त को होंगे जारी
Sat, 08 Aug 2020 01:45 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
TN SSLC Exam 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के सरकारी परीक्षा निदेशालय टीएन एसएसएलसी ने परीक्षा के परिणामों की तिथि और समय की जानकारी जारी कर दी है। बता दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा के परिणाम 10 अगस्त, 2020 को सुबह 9.30 बजे घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना परिणाम डीजीई टीएन की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in, dge.tn.nic.in और tnresults.nic.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ध्यान दें कि रिजल्ट को थर्ड पार्टी रिजल्ट की वेबसाइट्स manabadi.co.in से भी आप परिणाम देख सकते हैं। परिणाम Google Play या ऐप स्टोर पर उपलब्ध TN SSLC रिजल्ट ऐप पर भी चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
मुख्य जानकारी-
- इस साल लगभग 9.7 लाख उम्मीदवार तमिलनाडु एसएसएलसी परीक्षा परिणाम 2020 के लिए उपस्थित हुए हैं।
- 2020 में, कक्षा 10 की परीक्षा मार्च में आयोजित की जाने वाली थी, जो महामारी के कारण बाधित हुई थी।
- लंबित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था और 15 जून से आयोजित होने की उम्मीद थी।
- 9 जून को, हालांकि, राज्य सरकार ने लंबित परीक्षा को रद्द करने के अपने फैसले की घोषणा की क्योंकि राज्य में मामलों की संख्या में कमी नहीं हो रही थी।
- अब पहले से आयोजित परीक्षा के आधार पर परिणाम जारी किया जाएगा।
- 2019 में, TN SSLC रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किया गया था। कुल पास प्रतिशत 95.2 प्रतिशत था।
- लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया और पास प्रतिशत 97 प्रतिशत था, जबकि लड़कों ने 93.3 प्रतिशत अंक हासिल किए।
- टॉपर जिला 98.56 प्रतिशत के साथ तिरुपुर था, उसके बाद 98.48 प्रतिशत के साथ रामनाथपुरम था।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X