फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TN government cancels 12th class state board examination and urge PM to cancel Neet Jee

बोर्ड परीक्षा 2021: तमिलनाडु ने रद्द की 12वीं की परीक्षाएं, सीएम ने नीट रद्द करने की उठाई मांग

Sat, 05 Jun 2021 09:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 05 Jun 2021 09:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 12वीं की परीक्षा रद्द करने के साथ ही पीएम मोदी से नीट जैसी सभी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
TN government cancels 12th class state board examination and urge PM to cancel Neet Jee
बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के प्रकोप और छात्रों एवं शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पीएम मोदी से कोविड-19 की स्थिति के कारण नीट जैसी सभी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को रद्द करने का आग्रह किया है। इस संबंध में सीएम स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। 

विज्ञापन

 

 

गौरतलब है कि कोरोना महामारी का वैश्विक प्रकोप और देश में बढ़ रहे मामलों की संख्या देखते हुए 01 जून, 2021 को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई और आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के निरस्त किए जाने का निर्णय किया गया था। इस फैसले के बाद कई राज्यों में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं को लेकर दोबारा मंथन शुरू हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 12 राज्य शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने का एलान कर चुके हैं। वहीं, शेष अधिकतर राज्यों में भी इम्तिहान रद्द करने की मांग अब फिर से जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में तिमलनाडु में भी आवाज उठाई जा रही थी। यहां आखिरकार परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा हो चुकी है। 


हालांकि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में प्रधानमंत्री कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रवेश परीक्षाओं को भी रद्द करने की मांग की है। गौरतलब है कि मेडिकल एजुकेशन सेक्टर में सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा नीट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 01 अगस्त, 2021 को होनी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री स्टालिन से पूर्व सैकड़ों विद्यार्थी नीट परीक्षा को टालने की मांग कर चुके हैं।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed