फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TN CM Stalin said on sunday, NEET was imposed on TN, exemption for TN will happen

TN NEET: नीट के विरोध में बोले मुख्यमंत्री स्टालिन, कहा तमिलनाडु पर नीट थोपा गया था, राज्य इससे मुक्त होगा

Sun, 26 Nov 2023 05:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 26 Nov 2023 05:30 PM IST
सार

TN NEET: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन डीएएसई के चौथे राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीट पर वार करते हुए कहा कि यह परीक्षा राज्य के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर रही है।

विज्ञापन
TN CM Stalin said on sunday, NEET was imposed on TN, exemption for TN will happen
MK stalin - फोटो : Social Media

विस्तार

TN NEET: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने रविवार को डॉक्टर्स एसोसिएशन फॉर इक्वेलिटी (डीएएसई) के चौथे राज्य सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु को नष्ट करने के लिए थोपी गई नीट परीक्षा राज्य के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर रही है। उन्होंने राज्य में मेडिकल उम्मीदवारों की कई कथित आत्महत्याओं को याद किया।

विज्ञापन


स्टालिन ने कहा, "हमने नीट छूट सुनिश्चित करने के लिए कानूनी संघर्ष शुरू किया है। कुछ लोग अहंकार के साथ कह सकते हैं, यहां तक कि कुछ (आधिकारिक) पदों पर भी यह कहा जा सकता है कि नीट छूट संभव नहीं है। (लेकिन) नीट छूट हमारा उद्देश्य है और यह जनता के समर्थन से होगा।"
विज्ञापन


सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएमके की यूथ विंग, छात्र विंग और मेडिकल विंग द्वारा शुरू किया गया नीट विरोधी हस्ताक्षर अभियान एक "जन आंदोलन" बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार ने यह तर्क देते हुए कि केंद्रीय योग्यता परीक्षा सामाजिक न्याय के खिलाफ है, राज्य के लिए नीट छूट की मांग करते हुए एक से अधिक बार विधानसभा प्रस्तावों को अपनाया है।


स्टालिन ने पिछली डीएमके सरकारों के तहत तमिलनाडु में मजबूत स्वास्थ्य और चिकित्सा बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को श्रेय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed