{"_id":"6054a3a98ebc3edb551fa05f","slug":"tissnet-result-2021-delayed-to-be-declared-on-march-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट अपडेट : 25 मार्च को जारी होगा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की प्रवेश परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
रिजल्ट अपडेट : 25 मार्च को जारी होगा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की प्रवेश परीक्षा का परिणाम
Fri, 19 Mar 2021 06:46 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 19 Mar 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
tissnet 2021 result : टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TISSNET 2021: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS) की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी होने में हो रही देरी को लेकर नई तारीख बताई है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 19 मार्च को संशोधित टाइमलाइन जारी करते हुए कहा कि संस्थान में दाखिलों के लिए आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा टिस नेट यानी TISSNET 2021 का परिणाम 25 मार्च, 2021 को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले संस्थान की ओर से नेशनल एंट्रेंस टेस्ट यानी TISSNET 2021 का रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया जाना, लेकिन इसे बढ़ाकर 19 मार्च के लिए निर्धारित कर दिया गया था। संस्थान की ओर से TISS NET परीक्षा 2021 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यह परीक्षा 20 फरवरी, 2021 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद ही डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
रिजल्ट संबंधी अपडेट के लिए विद्यार्थी संस्थान की वेबसाइट के इस अनुभाग को विजिट कर सकते हैं। या फिर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 19 मार्च को जारी की गई संशोधित टाइमलाइन भी यहां क्लिक कर देख सकते हैं।
विज्ञापन
TISSNET 2021 परीक्षा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में एमए प्रोग्राम में दाखिले के लिए होती है। TISS NET परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी प्रोग्राम एप्टीट्यूड टेस्ट (TISSPAT) और ओपीआई (ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू) देते हैं। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में एमए प्रोग्राम 17 स्कूल और दो केंद्रों पर कराया जाता है। संस्थान का एमए प्रोग्राम मुंबई, तुलजापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, एमजीएएचडी नगालैंड और चेन्नई परिसरों में कराया जाता है।
ऐसे डाउनलोड करें TISSNET 2021 रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट admissions.tiss.edu है।
- यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X