फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TikTok to help students in study, join hands with IIMC to train media professionals

देश के इस बड़े संस्थान में अब TikTok की मदद से होगी पढ़ाई

Tue, 27 Aug 2019 01:38 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 27 Aug 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
TikTok to help students in study, join hands with IIMC to train media professionals
पढ़ाई में मदद करेगा टिकटॉक, IIMC से की साझेदारी - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया वीडियो एप टिकटॉक अब तक सिर्फ लोगों का मनोरंजन करने के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन अब यह एप्लिकेशन स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई में भी मदद करेगा। उन्हें न्यू मीडिया की तकनीक, इसकी चुनौतियों व समाधान को समझने में भी मदद करेगा। इसकी शुरुआत इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हुई है। 

विज्ञापन


टिकटॉक ने इस संबंध में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) के साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत यह सोशल मीडिया वीडियो एप मीडिया की पढ़ाई कर रहे छात्रों को प्रशिक्षण देगा। टिकटॉक का यह प्रशिक्षण देश व दुनिया में तेजी से बढ़ते सोशल मीडिया के कारण इंडस्ट्री के सामने आने वाली चुनौतियों से संबंधित होगा।
विज्ञापन


इस साझेदारी के अंतर्गत टिकटॉक और आईआईएमसी स्टूडेंट्स के साथ-साथ प्रोफेसर्स के लिए भी कार्यशालाओं की एक सीरीज का आयोजन करेंगे। इन कार्यशालाओं में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद IIMC के सभी छह क्षेत्रीय कैंपसों से स्टूडेंट्स और प्रोफेसर्स हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें ः राष्ट्रपति के सचिव IAS संजय कोठारी ने बताया UPSC में सफल होने का तरीका


टिकटॉक की पब्लिक पॉलिसी (भारत) के निदेशक नितिन सलूजा ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि 'हम ऐसे रिश्ते बनाने में भरोसा रखते हैं जो आगे एक दूसरे के विकास और मदद में कारगर हों। युवा प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण देकर हम उन्हें एक जागरूक डिजिटल सिटिजन बनाना चाहते हैं। साथ ही ऑनलाइन सुरक्षा के मुद्दों को प्रमोट करना चाहते हैं'।

कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन कार्यशालाओं के लिए ऐसा पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, जिससे न्यू मीडिया, इंटरनेट आधारित कंपनियों के प्रतिनिधियों के विचारों और सीख स्टूडेंट्स तक पहुंचाई जा सके।

बता दें कि भारत के अलावा बीजिंग, मॉस्को, सियोल, जकार्ता, बर्लिन, लॉस एंजेलेस, सिंगापुर, टोक्यो, लंदन, शंघाई में भी टिकटॉक के कार्यालय हैं।

ये भी पढ़ें ः KBC में एक करोड़ रुपये के लिए अमिताभ ने पूछा ये सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed